बहुजन समाजपार्टी प्रमुख मायावती ने दिल्ली के तुगलकाबाद में बने संत रविदास मंदिर के गिराए जाने का विरोध किया है. बीएसपी प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र व दिल्ली सरकार की मिली भगत से मंदिर गिरवाए जाने से इन दलों की दलित संतों के प्रति जातिवादी मानसिकता साफ झलकती है.
Mayawati (@Mayawati) August 14, 2019
मायावती ने ट्वीट कर कहा कि इस मामले में ये दोनों सरकारें कोई बीच का रास्ता निकालें और अपने पैसे से ही मंदिर का पुन: निर्माण करवाएं. इसके पहले मायावती ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सोनभद्र दौरे को लेकर सपा व कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट किया था कि सोनभद्र कांड के पीड़ित आदिवासियों की जमीन पहले कांग्रेस व फिर सपा के भू-माफियाओं ने हड़प ली और जब विरोध किया तो उन्हें मौत के घाट उतार दिया.
Mayawati (@Mayawati) August 13, 2019
बहुजन समाजपार्टी प्रमुख मायावती ने कहा कि सोनभद्र कांड को लेकर सपा व कांग्रेस नेताओं को घड़ियाली आंसू नहीं बहाने चाहिए बल्कि जमीन वापस दिलाने के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने यूपी सरकार से आदिवासियों की जमीन वापस करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की.