प्रदेश में ‘जलप्रलय’ जारी, सिरसा और फतेहाबाद में बांध टूटे, डिप्टी सीएम ने बोट में किया दौरा

यमुना के बाद घग्गर भी ओवरफ्लो है। सिरसा और फतेहाबाद में पानी-पानी नजर आ रहा है। रात को सिरसा में घग्गर नदी का बांध मुसाहिबवाला और नेजाडेला खुर्द के पास टूट गया।

हरियाणा प्रदेश में यमुना और घग्गर का कहर जारी है। पलवल जिले में यमुना का ओवरफ्लो हो गया। जिले के 14 गांवों को चपेट में ले लिया। चांदहट पुलिस थाना पानी में डूब गया। एक मकान और स्कूल की बिल्डिंग टूटकर पानी में गिर गई। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार लोगों का रेस्क्यू कर रही हैं और सुरक्षित स्थानों पर लोगों को पहुंचाया जा रहा है।

यमुना और घग्गर ओवरफ्लो

यमुना के बाद घग्गर भी ओवरफ्लो है। सिरसा और फतेहाबाद में पानी-पानी नजर आ रहा है।रात को सिरसा में घग्गर नदी का बांध मुसाहिबवाला और नेजाडेला खुर्द के पास टूट गया।बांध टूटने से सैंकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई।फतेहबाद में चांदपुरा के पास घग्गर नदी का बांध टूट गया। प्रशासन ने फतेहाबाद के 3 गांवों में धारा 144 लागू कर दी।

डिप्टी सीएम ने किया दौरा


दोनों जिलों में lsquo;जलप्रलयrsquo;के बीच डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला फतेहाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाकों का नावों से दौरा किया। बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की और प्रशासनिक अधिकारियों से राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से आवश्यक कार्य के लिए घर से बाहर निकलने की अपील की है।

वरदान साबित हुई सरस्वती

दूसरी ओर, धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सरस्वती नदी वरदान साबित हुई है। सरस्वती बोर्ड के चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच का कहना है कियमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और मारकंडा व टांगरी का 20 हजार क्यूसेक से भी ज्यादा पानी लेकर चल रही है। सरस्वती ने कई जिलों को भीषण बाढ़ से बचाया है।राज्य में अंबाला, पंचकूला, कुरूक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पानीपत और कैथल जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *