दिल्ली में नई कनेक्टिविटी की सौगात, CM रेखा गुप्ता ने 2-लेन स्लिप रोड ब्रिज का किया लोकार्पण

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में गाजीपुर ड्रेन से हिंडन नहर तक बने 2-लेन स्लिप रोड ब्रिज का लोकार्पण किया। इस नई कनेक्टिविटी के शुरू होने से कोंडली, कल्याणपुरी, गाजीपुर और आसपास के इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि दिल्ली में हो रहे विकास कार्यों का सीधा लाभ लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में दिखाई दे।

लाखों लोगों का सफर होगा आसान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नए ब्रिज के शुरू होने से आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। इससे ट्रैफिक का दबाव कम होने के साथ लोगों के रोजाना सफर में समय की बचत भी होगी। कोंडली, कल्याणपुरी और गाजीपुर समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बेहतर सड़कें, सुगम यातायात और आधुनिक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार की कोशिश है कि विकास का असर सिर्फ योजनाओं और परियोजनाओं तक सीमित न रहे, बल्कि लोगों के दैनिक जीवन में भी इसका फायदा नजर आए।

Ease of Living बेहतर करने पर जोर

CM रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्लीवासियों की Ease of Living को लगातार बेहतर बनाने के लिए सरकार सड़क और यातायात से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है। नई कनेक्टिविटी से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी और रोजाना आने-जाने में लगने वाला समय कम होगा।

उन्होंने कहा कि राजधानी में आधुनिक सड़क नेटवर्क विकसित करने से यातायात का दबाव कम करने और लोगों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। सरकार आगे भी दिल्ली की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाले विकास कार्यों पर जोर देती रहेगी।

कार्यक्रम में कई नेता रहे मौजूद

ब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के अलावा कैबिनेट सहयोगी प्रवेश साहिब सिंह, विधायक रविन्द्र नेगी, रविकांत और जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में विकास का उद्देश्य लोगों की जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बेहतर सड़कें और सुगम यातायात इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्लीवासियों की सुविधा और बेहतर आवागमन के लिए जरूरी परियोजनाओं को आगे बढ़ाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *