सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, बोलीं- दिल्ली में 2025 तक बनी झुग्गियों को मिलेगा पुनर्वास

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि 1 जनवरी 2025 तक बनी सभी झुग्गी बस्तियों के निवासियों को अब पुनर्वास का लाभ मिलेगा। DUSIB की 36वीं बैठक में यह बड़ा निर्णय लिया गया।

नई नीति 2026 के तहत हुआ बदलाव

उन्होंने कहा यह फैसला गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अंतिम रूप दी गई ‘दिल्ली स्लम एवं झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति, 2026’ के अनुरूप है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले पुनर्वास के लिए 2015 को आधार वर्ष माना जाता था लेकिन अब पात्रता की सीमा बढ़ाकर 1 जनवरी 2025 कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण बदलाव से दिल्ली के लाखों झुग्गीवासी परिवारों को पुनर्वास योजना का लाभ मिल सकेगा।

PM मोदी के संकल्प को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण के संकल्प को नई गति देगा। पात्र परिवारों को स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी, खेल मैदान और अन्य सभी जरूरी सुविधाओं से युक्त आधुनिक आवास दिए जाएंगे।

बैठक में मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी

इस बैठक में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद सहित सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *