यूपी के 10 जिलों में लू का ‘रेड अलर्ट’, 34 जिलों में ऑरेंज वार्निंग जारी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 10 जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इन जिलों में अगले 48 घंटों तक गंभीर से बहुत गंभीर लू चलने की चेतावनी दी गई है।

इन 10 जिलों में रेड अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही और जौनपुर में दिन के समय तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है। लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

34 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी लू और गंभीर लू की स्थिति रहेगी। यहां प्रशासन को तैयार रहने को कहा गया है।

17 जिलों में येलो अलर्ट

देवरिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, कासगंज, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल और बदांयू में लू चलने की संभावना है

मौसम विभाग के अनुसार येलो अलर्ट का मतलब है अपडेट रहें। ऑरेंज अलर्ट में जनता और अधिकारियों को तैयारी करने की सलाह दी जाती है। रेड अलर्ट में तुरंत एक्शन लेने की अपील की जाती है क्योंकि खतरे की संभावना ज्यादा होती है।

तापमान और बढ़ेगा

विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल इस हफ्ते बाकी हिस्सों में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। गर्मी से लोग बेहाल हैं और दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *