Iran-US War: इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता फेल होने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी का एलान कर दिया है। यह नाकाबंदी आज रात 10 बजे से लागू होगी। इससे ईरान-अमेरिका में भीषण जंग की आशंका फिर बढ़ गई है।
इजरायल वार रूम ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक महत्वपूर्ण पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि आज सुबह 10 बजे ईस्टर्न टाइम (भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे) से संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी जहाजों पर नाकेबंदी लगा देगा।
ट्रंप ने लिखा, “The United States to Blockade Ships Entering or Exiting Iranian Ports on April 13 at 10:00 A.M. ET. Thank you for your attention to this matter! President DJT”। पोस्ट में ट्रंप की अमेरिकी झंडे वाली प्रोफाइल फोटो के साथ यह घोषणा की गई है। इजरायल वार रूम ने इसे तुरंत शेयर कर दुनिया भर में चर्चा शुरू कर दी।
ईरानी पोर्टों की नाकाबंदी से क्या होगा?
यह ऐलान ईरान-अमेरिका तनाव के बीच आया है। हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल हो चुकी है। ट्रंप ने पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकेबंदी की बात कही थी, अब इसे और सख्त कर दिया गया है। ईरान के बंदरगाहों पर पूर्ण नाकेबंदी का मतलब है कि तेल निर्यात पूरी तरह रुक सकता है। ईरान दुनिया का प्रमुख तेल निर्यातक है और होर्मुज जलडमरूमध्य से रोजाना लाखों बैरल तेल गुजरता है।
तेल की कीमतें बहुत बढ़ जायेंगी
विशेषज्ञों का कहना है कि इस नाकेबंदी से वैश्विक तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं। पहले ही ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर और WTI 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। भारत जैसे आयातक देशों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है।
इजरायल वार रूम ने इस पोस्ट को शेयर कर ईरान के खिलाफ अपनी एकजुटताफिलहाल ईरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन तेहरान पहले ही कह चुका है कि होर्मुज पर उसका पूर्ण नियंत्रण है और बिना टोल के कोई टैंकर नहीं गुजरने दिया जाएगा।