अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- पश्चिम बंगाल में परिवर्तन तय; घुसपैठियों को भगाएंगे वापस

Amit Shah Amit Shah

West Bengal Elections2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक ‘परिवर्तन’ निश्चित है और जैसे ही भाजपा सत्ता में आएगी, राज्य में मौजूद सभी घुसपैठियों को उनके देशों में वापस भेजा जाएगा।

कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

शाह ने पाथरकांडी में एक चुनावी रैली में दावा किया कि कांग्रेस ने असम की बराक घाटी में अवैध प्रवासियों को शरण दी, जिससे श्रीभूमि, सिलचर और कछार जिलों में उनका दबदबा बढ़ गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का विरोध इसलिए करती है क्योंकि यह कानून राज्य में अवैध प्रवासियों को बाहर करने में मदद करता है। शाह ने दावा किया कि भाजपा ने करीमगंज का नाम बदलकर श्रीभूमि कर दिया, लेकिन कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, जिनकी जड़ें इटली में हैं, इस बदलाव के महत्व को नहीं समझ सकते।

जाति, माटी और भेटी’ की रक्षा का वादा

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “पश्चिम बंगाल में ‘परिवर्तन’ तय है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद असम, त्रिपुरा और बंगाल से सभी घुसपैठियों को उनके देशों में वापस भेजा जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा असम में ‘जाति’, ‘माटी’ (भूमि) और ‘भेटी’ (आधार) की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

भाषा और केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में असमिया और बांग्ला भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता से अपील की कि वे मोदी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को राज्य में सत्ता में लाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *