पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं सीएम नायब सिंह सैनी, कहा- इस बार बनेगी भाजपा सरकार

श्रीरामपुर (पश्चिम बंगाल): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं इस दौरान उन्होंने श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग अब बदलाव चाहते हैं और वे मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार से जनता निराश है।

रोजगार और किसानों के मुद्दे उठाए

उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में न तो युवाओं को पर्याप्त रोजगार मिल रहा है और न ही किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है। सैनी ने कहा कि यह स्थिति राज्य सरकार की नीतियों की विफलता को दर्शाती है।

ममता सरकार पर बोला हमला

मुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी की सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की सुरक्षा और सामाजिक संतुलन प्रभावित हुआ है।

केंद्र की योजनाओं को लेकर आरोप

सीएम सैनी ने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते केंद्र सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को पश्चिम बंगाल में सही तरीके से लागू नहीं किया गया। इससे आम जनता को लाभ नहीं मिल पाया। अंत में उन्होंने श्रीरामपुर विधानसभा से नामांकन भरने वाले भाजपा प्रत्याशी को शुभकामनाएं दीं और जनता से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *