Gandhi morning tweet: (कुल्लू): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के द्वारा नेपाल के ‘जेन जी आंदोलन’ को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद कंगना ने इसे “देश विरोधी सोच” और “राहुल गांधी की मूर्खता” बताया है।
ढालपुर में कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी को किसी भी मुद्दे पर टिप्पणी करने से पहले पूरी जानकारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, “नेपाल में जेन जी आंदोलन ने वंशवादियों की सरकार को हटाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को स्थापित किया, जबकि भारत पहले से ही एक सफल लोकतंत्र है।”
कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने बयान में यह कहा कि “भारत में भी जेन जी की तरह आंदोलन होना चाहिए और लोगों को जिंदा जलाया जाना चाहिए।” उन्होंने इस बयान को गंभीर और गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि ऐसे वक्तव्यों से भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचता है।
“राहुल गांधी बिना सोचे कर देते हैं पोस्ट
सांसद कंगना ने आगे कहा कि राहुल गांधी पहले भी अमेरिका में जाकर भारत को बचाने के लिए “भीख” मांग चुके हैं। उन्होंने कहा, “भारत की जनता अपने लोकतांत्रिक अधिकारों से खुश है और लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत सरकार चुनती है। राहुल गांधी को देश की छवि खराब करने से बचना चाहिए।”
भाजपा कार्यक्रम में भी लिया भाग
इस दौरान कंगना रनौत ने ढालपुर में जिला कुल्लू भाजपा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़े का हिस्सा है। सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है, जिसमें स्वच्छता, रक्तदान और सामाजिक सेवा जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।