हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़: 6 श्रद्धालुओं की मौत, 35 घायल

Stampede on the way Mansa Devi Temple:(हरिद्वार): उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार को हुई भगदड़ की घटना में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हो गए हैं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने हादसे में छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है।

अत्यधिक भीड़ बना हादसे की वजह

इस घटना के पीछे सबसे बड़ी वजह श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ बताई जा रही है। सावन माह और रविवार होने के कारण हरिद्वार में लाखों श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। 23 जुलाई को जलाभिषेक के बाद भी कांवड़ यात्रा का प्रभाव बना हुआ है, जिससे मंदिर क्षेत्र में लगातार भीड़ बनी रही। घटना स्थल का निरीक्षण कर रहे हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि जिस मार्ग पर भगदड़ हुई वह काफी संकरा है और आमतौर पर विशेष अवसरों पर बंद रखा जाता है। लेकिन भारी भीड़ के दबाव में श्रद्धालुओं को उसी रास्ते से भेजा जा रहा था, जिससे स्थिति बिगड़ गई।

मुख्यमंत्री धामी ने पर जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर लिखा हरिद्वार मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ की दुखद सूचना मिली है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल राहत कार्य में जुटे हैं। स्थिति नियंत्रण में है लेकिन प्रशासन अलर्ट पर है। मैं लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हूं।

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भी घटना की पुष्टि की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआती अफरा-तफरी में कई लोग नीचे गिर गए और भगदड़ मच गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *