यमुना किनारे मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सीएम रेखा गुप्ता ने किया योग

International Yoga Day: (नई दिल्ली): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार स्थित यमुना नदी के किनारे योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर न केवल योग का अभ्यास किया, बल्कि दिल्ली के विकास और यमुना की सफाई को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

यमुना किनारे किया योग

कार्यक्रम स्थल के चुनाव पर मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि यमुना किनारे योगाभ्यास करने का उद्देश्य जनता को यह दिखाना है कि उनकी सरकार ने यमुना की सफाई की दिशा में काम शुरू कर दिया है। यमुना नदी हमारे विश्वास और संस्कृति का प्रतीक है लेकिन पिछली सरकारों ने इसकी उपेक्षा की। हमने सत्ता में आते ही सफाई का कार्य शुरू कर दिया रेखा गुप्ता

उन्होंने आगे कहा कि यह योग सिर्फ आसन नहीं, बल्कि राजधानी के बदलाव का प्रतीक है।

छात्रों ने नावों पर किया योग

मुख्यमंत्री ने बताया कि कुछ छात्र आज नौकाओं पर योग कर रहे थे, जिससे यह संदेश गया कि भविष्य में यमुना किस प्रकार पर्यटन और जीवनशैली का केंद्र बन सकती है। उन्होंने कहा लोग मुझसे पूछते हैं कि क्रूज कहां चलेगी मैं कहना चाहती हूं कि ‘क्रूज’ इसी नदी पर चलेगी उनका यह बयान दिल्ली के भविष्य की एक झलक भी देता है जहां स्वच्छ यमुना सिर्फ नदी नहीं, एक नया आकर्षण बन सकती है।

AAP सरकार पर सीधा हमला

रेखा गुप्ता ने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने योग को केवल एक राजनीतिक विषय बना दिया। उन्होंने योग को प्रधानमंत्री मोदी से जोड़ दिया और इसी वजह से योग दिवस को कभी गंभीरता से नहीं मनाया मुख्यमंत्री गुप्ता तंज कसते हुए कहा कि अगर पूर्व सरकार खाने को भी प्रधानमंत्री से जोड़ दे तो शायद वे खाना भी छोड़ दें।

राजधानी में कहाँ कहाँ हुए योग कार्यक्रम

योग दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली सरकार ने कुल 11 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें मंत्रियों, विधायकों और बीजेपी सांसदों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य राजधानी के हर कोने में योग को बढ़ावा देना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

योग राजनीति से परे जीवनशैली की ओर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार योग को राजनीति से ऊपर उठाकर आम नागरिकों की जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में योग केवल राजनैतिक विमर्श का विषय नहीं बल्कि एक जन आंदोलन के रूप में विकसित हो रहा है।

नई दिल्ली में योग से विकास का नया अध्याय

योग दिवस 2025 दिल्ली में सिर्फ एक औपचारिकता नहीं रहा, बल्कि यह एक नए राजनीतिक और सामाजिक संदेश का माध्यम बन गया है। यमुना किनारे हुए इस आयोजन से न केवल स्वास्थ्य बल्कि पर्यावरण, संस्कृति और शहरी विकास की दिशा में सरकार के इरादों की झलक मिली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले वर्षों में दिल्ली केवल राजधानी नहीं, बल्कि योग और स्वच्छता का भी मॉडल शहर बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *