Delhi: थोड़ी देर में रेखा गुप्ता लेंगी सीएम पद की शपथ, विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नाम पर लगी मुहर

Delhi: राजधानी दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण होने वाला है। थोड़ी देर में रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेंगी। उनके साथ 6 मंत्री भी शपथ लेने वाले हैं। रेखा गुप्ता समेत बीजेपी के तमाम विधायक रामलीला मैदान में पहुंच गए हैं। इस बीच विधानसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नामों का भी ऐलान हो गया है। दिल्ली विधानसभा के नए स्पीकर विजेंद्र गुप्ता होंगे जबकि डिप्टी स्पीकर की जिम्मेदारी मोहन सिंह बिष्ट को दी गई।  

विजेंद्र गुप्ता ने पार्टी द्वारा उन्हें विधानसभा के अध्यक्ष पक्ष के लिए नामित किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा, मैं सबसे पहले उन कैग (भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक) रिपोर्ट को सदन में पेश करूंगा, जिन्हें पिछली ‘आम आदमी पार्टी सरकार ने लंबित रखा था। बता दें कि, रोहिणी से तीसरी बार विधायक चुने गए सिंह ने अन्य बीजेपी विधायकों के साथ मिलकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

उन्होंने आरोप लगाया था कि पूर्ववर्ती आप सरकार अपने प्रदर्शन पर कैग की 14 रिपोर्ट को विधानसभा में पेश किए जाने से रोक रही है। नवगठित आठवीं दिल्ली विधानसभा में बीजेपी के 48 विधायक हैं, जबकि विपक्षी 22 विधायक हैं। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव सदन के सदस्यों द्वारा किया जाता है।

दिल्ली की नई सरकार में प्रवेश वर्मा सहित 6 कैबिनेट मंत्री होंगे। प्रवेश वर्मा ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने नामित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सलाह पर बीजेपी विधायकों प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को दिल्ली सरकार में मंत्री नियुक्त किया है।

Read Also: http://Madhya Pradesh: बालाघाट में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर

धर्मगुरु भी रहेंगे मौजूद

रामलीला ग्राउंड में लोगों का पहुंचना जारी है। इस भव्य समारोह में प्रमुख धर्मगुरुओं और धार्मिक नेताओं को भी न्यौता दिया गया है और इस सभी के लिए रामलीला मैदान के केंद्रीय मंच के ठीक बगल में एक मंच बनाया गया है। इसके अलावा विपक्ष के कई नेताओं को भी न्यौता दिया गया है।

बता दें कि, रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनियां तैनात की गई हैं। पुलिस के मुताबिक,  कमांडो, त्वरित प्रतिक्रिया दल, पीसीआर वैन और स्वाट टीमों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है, जबकि स्नाइपर्स को पास की ऊंची इमारतों पर तैनात किया गया है।

Read Also: http://Madhya Pradesh: बालाघाट में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *