Delhi Oath Ceremony: रामलीला मैदान पहुंची रेखा गुप्ता, थोड़ी देर में होगा राजतिलक, 6 मंत्रियों की लिस्ट आई सामने

Delhi Oath Ceremony: शालीमार से बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। वह शपथ ग्रहण समारोह में रामलीला मैदान में पहुंच गई है। यह पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि बीजेपी 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापस लौटी है। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं।

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को हराया था। रेखा गुप्ता इस सीट से 29,000 से ज्यादा वोटों से जीती थीं। रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज भी शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए रेखा गुप्ता रामलीला मैदान पहुंच गई हैं। उनके अलावा बीजेपी के तमाम विधायक भी रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं पीएम मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझ जैसी साधारण परिवार से आने वाली बेटी पर भरोसा जताया। मैं अपनी पूरी क्षमता, ताकत और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी को निभाऊंगी।

बता दें कि, दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। इसके अलावा रेखा गुप्ता के घर की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। शपथ लेते ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड कैटेगरी सुरक्षा मिल जाएगी। इसमें 2 PSO राउंड द क्लॉक और एक एस्कॉर्ट गाड़ी जिसमें सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, तैनात रहेंगे। रेखा गुप्ता के घर पर फ्रंट पर 4 पुलिसकर्मी, बैंक साइड पर 4 पुलिसकर्मी और 2 कमांडो मौजूद रहेंगे।

Read Also: http://Pak vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में पाक का दिग्गज खिलाड़ी चोटिल, Ind vs Pak के खिलाफ हो सकता है बाहर

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनियां तैनात की गई हैं। पुलिस के मुताबिक,  कमांडो, त्वरित प्रतिक्रिया दल, पीसीआर वैन और स्वाट टीमों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है, जबकि स्नाइपर्स को पास की ऊंची इमारतों पर तैनात किया गया है।

Read Also: http://Madhya Pradesh: बालाघाट में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *