Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। दोपहर को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता को दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीएम पद की शपथ दिलाई। इस समारोह में पीएम मोदी सहित केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। एनडीए शासित 20 राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी इस समारोह में शामिल हैं। धर्म, उद्योग, फिल्म और क्रिकेट जगत की हस्तियों के अलावा 16 हज़ार से ज़्यादा नागरिक शपथ ग्रहण के गवाह बने।
रेखा गुप्ता पहली बार की विधायक हैं और 3 बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं। इसके अलावा वह 3 बार एमसीडी की पार्षद भी रहीं हैं। संगठन की बात करें तो रेखा गुप्ता बीजेपी महिला मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। बचपन से ही आरएसएस से जुड़ी रही हैं। संघ प्रचारक प्रेम जी गोयल के मार्गदर्शन में नेतृत्व कौशल का विकास किया। वह छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति में आईं।
6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा 2 बार के विधायक हैं, 2 बार सांसद रह चुके हैं। इन्हें राजनीति विरासत में मिली है, दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। साल 2013 में महरौली विधानसभा सीट से विधायक बने 2014 और 2019 में 2 बार पश्चिमी दिल्ली के सांसद बने।
आशीष सूद
आशीष सूद एक बार के विधायक हैं, दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष रहें, दिल्ली बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव रहें, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के पार्षद और नेता सदन रह चुके हैं। गोवा में बीजेपी के प्रभारी हैं। जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के सह-प्रभारी हैं।
मनजिंदर सिंह सिरसा
मनजिंदर सिंह सिरसा बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और तीन बार विधायक, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। एक दिसंबर 2021 को अकाली दल से बीजेपी में आए, साल 2007 में पंजाबी बाग से पार्षद बने। राजौरी गार्डन से 2013 में अकाली दल, 2017 के उपचुनाव और 2025 में बीजेपी के टिकट पर विधायक बने।
Read Also: http://Madhya Pradesh: बालाघाट में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर
रविंद्र सिंह
दलित नेता पहली बार बवाना सीट से विधायक बने हैं। दिल्ली के 16 फीसदी दलितों पर नजर 2020 में भी लड़े थे लेकिन हार गए थे। वह 50 साल के हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जय भगवान को 31 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। बीजेपी एससी मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं।
कपिल मिश्रा
ब्राह्मण और पूर्वांचली करावल नगर से 2 बार के विधायक हैं। बीजेपी की नजर 30 फीसदी पूर्वांचली और 13 फीसदी ब्राह्मणों पर है। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, दिल्ली बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और इन्हें राजनीति विरासत में मिली है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की पूर्व मेयर अन्नपूर्णा मिश्रा के बेटे हैं। साल 2013 में आप के टिकट पर करावल नगर से हारे, 2015 में विधायक बने। 2015 से 2017 तक दिल्ली के जल मंत्री रहें। 2017 में मंत्री पद से हटाए गए। 17 अगस्त 2019 को बीजेपी में शामिल हो गए।
पंकज कुमार सिंह
पूर्वांचली राजपूत पहली बार विकासपुरी से विधायक बने हैं, एमसीडी के 2 बार पार्षद रह चुके हैं। दिल्ली बीजेपी पूर्वांचल मोर्चा के महासचिव हैं 4 बार पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं, मूल रुप से बिहार के रहने वाले हैं।