Delhi Chunav 2025: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी दल तैयारियों में जुटे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जनता को लुभाने के लिए वादे कर रही हैं। अब भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली वासियों के लिए मुफ्त बिजली देने का की योजना बनाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीजेपी जनता को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा कर सकती है। इसके अलावा पार्टी मंदिरों और गुरुद्वारों को भी 500 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना बना रही है। बीजेपी महिलाओं के लिए ‘लाडली बहन योजना’ जैसी कोई नई योजना भी ला सकती है। इसके साथ ही पार्टी पाइपलाइन से मुफ्त पानी देने का भी वादा कर सकती है।
बता दें कि, चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी भी कई चुनावी वादे कर रही है। पिछले एक महीने से पार्टी महिलाओं, बुजुर्गों, ऑटो ड्राइवरों और पुजारियों के लिए योजनाओं का ऐलान कर रही है। इनमें संजीवनी स्कीम से लेकर महिलाओं को 2100 रुपये तक, ऑटो ड्राइवरों के लिए दस लाख रुपए का बीमा और पुजारियों-ग्रंथियों के लिए 18 हजार रुपए के वेतन का वादा किया गया है।
Read Also: UP: महाकुंभ की जमीन पर वक्फ के दावे पर भड़के सीएम योगी, बोले- ‘एक-एक इंच जमीन वापस लेंगे’
कांग्रेस ने ‘प्यारी दीदी योजना’ का किया ऐलान
इस कड़ी में कांग्रेस ने भी अपनी योजना का ऐलान किया है। पार्टी ने महिलाओं के लिए ‘प्यारी दीदी योजना’ का वादा किया है। यह योजना कर्नाटका की गृह लक्ष्मी योजना के तर्ज पर होगी। कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली में सत्ता में आने पर वे इस योजना को अपनी पहली कैबिनेट बैठक में लागू करेंगे। हमारी सरकार राजधानी के विकास के लिए किए गए सभी वादों को पूरा करेगी।