Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे, बर्तनों में जमा पानी, मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत में कपकपाती ठंड का आगाज हो गया है। राजस्थान के 5 जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड दर्ज किया गया। सीकर और चुरू में बर्तनों में पानी जम गया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार को राजधानी दिल्ली में तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक नेहरू नगर में 310 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है और शुक्रवार से मौसम साफ रहने के आसार हैं। बर्फीली हवाओं से उत्तर भारत में तापमान लगातार गिर रहा है।

अगर उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो 11 जिलों में आज कोल्ड वेव का अलर्ट है। 26 जिलों में कोहरा छाया है और विजिबिलिटी घटकर 70 मीटर हो गई है। उधर, तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी है। यहां भारी बारिश के चलते 11 जिलों में स्कूल बंद रहेंगे।

मौसम विभाग ने 7 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट है। आगे भी राहत की उम्मीद नहीं है। हिमाचल में बर्फबारी का अनुमान है। पंजाब के 17 जिलों में यलो अलर्ट है। यहां 2 से 8 डिग्री तक टेम्परेचर गिरने के आसार हैं।

Read Also: Maharashtra: संविधान का अपमान करने के बाद परभणी में भड़की हिंसा, दुकानों और गाड़ियों को किया आग के हवाले, आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर में माइनस में पहुंचा तापमान

बता दें कि, उत्तरी हवाओं से राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी शुरू हो गई। हिल स्टेशन माउंट आबू से भी ज्यादा ठंडा सीकर और चूरू रहे। यहां का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 1.5 तक पहुंच गया, जबकि माउंट आबू का पारा 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। फतेहपुर का पारा माइनस (-1.0) में पहुंच गया है। गुरुवार को भी प्रदेश के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

Read Also: Rajyasabha: विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर फूटा जेपी नड्डा का गुस्सा, बोले- देश को बताए सोरोस से क्या रिश्ता?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *