मनोहर लाल ने किया इंदौर मेट्रो की विस्तारित सेवा का शुभारंभ, बोले- कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

Manohar Lal inaugurated Indore Metro service: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इंदौर में गांधीनगर से मालवीय नगर चौराहा तक इंदौर मेट्रो की विस्तारित सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय में मंत्री तोखन साहू समेत अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। मनोहर लाल ने कहा कि इंदौर की कनेक्टिविटी में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार शहर के विकास को नई रफ्तार देगा।

मनोहर लाल ने कहा कि इंदौर मध्यप्रदेश के विकास का प्रमुख केंद्र है। मेट्रो नेटवर्क बढ़ने से शहर के उद्योग, व्यापार और नागरिक सुविधाओं को गति मिलेगी। इसके साथ ही यात्रियों का समय बचेगा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

ट्रैफिक दबाव कम करने में मिलेगी मदद

मनोहर लाल ने कहा कि मेट्रो के विस्तार से शहर में भीड़ और यातायात के दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चरणों में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट सहित इंदौर के अन्य प्रमुख स्थानों को भी मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इन विस्तार योजनाओं के पूरा होने के बाद शहर में सीमलेस मोबिलिटी को और बढ़ावा मिलेगा। इससे इंदौर में लोगों के आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में मेट्रो नेटवर्क की भूमिका और महत्वपूर्ण होगी।

‘Ease of Living’ को बढ़ावा देने पर जोर

मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नागरिकों के ‘Ease of Living’ को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मेट्रो सेवाओं का विस्तार इसी दिशा में एक अहम हिस्सा बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि इंदौर जैसे विकास के प्रमुख केंद्र में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से उद्योग, व्यापार और नागरिक सुविधाओं को गति मिलेगी। साथ ही यात्रियों को समय की बचत, सुरक्षित यात्रा और बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *