‘SRCC वाले धुरंधर ना हों लेकिन धूम तो मचाई है’, PM मोदी ने बताया 2013 से अब तक कितना बदला भारत

SRCC Centenary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पल ऐतिहासिक है और देश के शिक्षा जगत के लिए अहम है। पीएम मोदी ने कहा कि SRCC का हिस्सा रहीं अनेक पीढ़ियां यहां जुटी हैं और उन्होंने शताब्दी समारोह पर सभी को बधाई दी।

SRCC के Alumni का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वे ओजी हैं। उन्होंने कहा कि SRCC के लोगों ने हर क्षेत्र में अपनी धूम मचाई है। पीएम मोदी ने कहा, “SRCC वाले धुरंधर ना हों लेकिन धूम तो मचाई है।”

2013 के भाषण को फिर सुने जाने का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि आजकल 2013 के उनके भाषण की खूब चर्चा हो रही है और लोगों ने उसे फिर से सुना है। उन्होंने कहा कि उस स्पीच से एक लहर सी चल पड़ी थी और 13-14 साल बाद भी उसका प्रभाव बरकरार है। पीएम मोदी ने कहा कि उस समय उनकी जगह SRCC के सीनियर बैठे थे।

उन्होंने बताया कि तब वह सीएम थे, लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी के सदस्य भी थे। सभी उम्मीद कर रहे थे कि वह तत्कालीन केंद्र सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा देंगे। हालांकि, तत्कालीन सरकार के आलोचक होने के बावजूद उन्होंने उस मंच का उपयोग इसके लिए नहीं किया और सकारात्मक बातें रखीं।

पीएम मोदी ने कहा कि 2013 में उन्होंने जो कहा था, वह उनका कंविक्शन था। उन्होंने कहा कि वह उन सपनों को हमेशा से जीते आए हैं। देश के लिए जी-जान से जुटना और देश के लिए जीने का जज्बा उनके भीतर का भाव है, जो 2013 में इसी मंच से शब्दों की माला में प्रकट होकर दुनिया के सामने आया था।

2013 की खबरें पढ़ने की अपील

प्रधानमंत्री ने आज के युवाओं से 2013 की खबरों के बारे में जरूर पढ़ने को कहा। उन्होंने उस समय की खबरों का जिक्र करते हुए कहा कि एलओसी पर भारतीय सैनिकों की हत्या हुई थी। वर्ल्ड बैंक ने GDP ग्रोथ का अनुमान घटाया था। करंट अकाउंट डेफिसिट ऑल टाइम हाई पर था और इंडस्ट्रियल सेक्टर मंदी की चपेट में था। हेलीकॉप्टर खरीद में घूसखोरी का पर्दाफाश भी हुआ था। पीएम मोदी ने कहा कि आज के विद्यार्थियों को इन बातों के बारे में पता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ये सारी बातें बताती हैं कि तब देश की हालत क्या थी।

पॉलिसी पैरालिसिस से पॉलिसी डायनामिज्म तक

पीएम मोदी ने कहा कि जो दुनिया भारत की पॉलिसी पैरालिसिस से चिंतित थी, वह आज पॉलिसी डायनामिज्म की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी हफ्ते भर में भारत की इकोनॉमी को लेकर कई पॉजिटिव खबरें आई हैं। उन्होंने कहा कि जापानी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की रेटिंग अपग्रेड कर दी है। वेस्ट एशिया में युद्ध और ट्रेड से जुड़ी अड़चनों के बीच 7.8 फीसदी की ग्रोथ आई है। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी स्थिति में ग्रोथ हासिल करना अपने आप में भारत के सामर्थ्य को दिखाता है। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत को Fragile Five में धकेलने के लिए बदनाम रहे हैं, उन्हें ये आंकड़े हजम नहीं हो रहे हैं।

आतंकवाद, पाकिस्तान और नक्सलवाद पर भी बोले

प्रधानमंत्री ने कहा कि तब ग्रोथ फर्श पर थी और महंगाई अर्श पर थी। अर्थव्यवस्था बेहाल थी, आतंकी बेलगाम थे और पाकिस्तान बेकाबू था। उन्होंने कहा कि तब निराशा और हताशा के अलावा कुछ नहीं था और हर मोर्चे पर देश में स्ट्रगल ही स्ट्रगल था। पीएम मोदी ने कहा कि आज आतंकवाद फैलाने वाले पस्त पड़े हैं। पाकिस्तान कोई नापाक हरकत करता है तो सेनाएं घर में घुसकर मारती हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक शांति बढ़ी है और माओवादी आतंक तथा नक्सलवाद की कमर तोड़ दी गई है।

उन्होंने हाल में लाल किले से कही गई ‘दिमागी नक्सल’ वाली बात का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने होम्योपैथी की गोली दी थी, जिसमें पहले बीमारी को उभार दिया जाता है और उसके बाद इलाज शुरू होता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्होंने ‘दिमागी नक्सल’ वाली होम्योपैथी की गोली दी, सारे दिमागी नक्सल बाहर निकलकर आने लगे थे।

छह साल में आए कई संकटों का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि 2013 में केदारनाथ में आपदा आई थी और उस समय उन्हें समझ ही नहीं आया था कि क्या किया जाएगा। उन्होंने 2008 के मुंबई के भयंकर आतंकी हमले का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि तब की सरकार पर बाहर से दबाव पड़ा तो पाकिस्तान को जवाब देने की हिम्मत तक नहीं दिखाई गई।

उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों में कई बड़े संकट आए। पहले कोरोना आया, फिर रूस-यूक्रेन में युद्ध छिड़ गया और उसके बाद वेस्ट एशिया का संकट आ गया। हर बार कहा गया कि अब भारत नहीं बचेगा। पीएम मोदी ने कहा कि जो उनके ज्यादा ही प्रशंसक हैं, वे यह सोचकर खुश थे कि अब मोदी फंस गया और अब मोदी को कुचल ही देंगे। लेकिन देश के लोगों के आशीर्वाद में इतना दम है कि उनकी हर हसरत धरी की धरी रह जा रही है।

आत्मनिर्भर भारत में युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

SRCC कार्यक्रम में पीएम मोदी से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भारत में दुनिया की सबसे यंग जनसंख्या है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं, “यही समय है, सही समय है।”

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आज भारत में इस्तेमाल होने वाले 99 फीसदी मोबाइल भारत में बनाए जाते हैं और इन्हें एक्सपोर्ट भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत बड़ी युवा शक्ति है और आत्मनिर्भर भारत में युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी है। इससे पहले Teachers’ Day के मौके पर पीएम मोदी ने शिक्षकों से संवाद किया था और कहा था कि “बचपन मरने नहीं देना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *