अब एयरपोर्ट पर नहीं लगेगी भीड़! अमित शाह ने दिए 5 बड़े आदेश, 2 साल में बदल जाएगी तस्वीर

नई दिल्ली: हवाई सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। एयरपोर्ट पर चेक-इन और सिक्योरिटी की लंबी लाइनें अब इतिहास बन सकती हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशभर के एयरपोर्ट्स को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए बड़े बदलावों का ऐलान किया है। उन्होंने प्रमुख एयरपोर्ट्स की सुविधाओं और सुरक्षा की समीक्षा के बाद अधिकारियों को कई निर्देश दिए। लक्ष्य साफ है – यात्रियों को तेज, आसान और तकनीक से लैस सफर देना।

ATRS से सिक्योरिटी होगी फास्ट

सबसे बड़ा बदलाव सिक्योरिटी चेक में होगा। सभी एयरपोर्ट्स पर अब ऑटोमेटेड एक्स-रे ट्रे रिटर्न सिस्टम यानी ATRS लगाया जाएगा। इसमें स्कैनिंग के बाद ट्रे खुद-ब-खुद वापस आ जाएगी। इससे लाइनें छोटी होंगी, इंतजार कम होगा और स्टाफ पर बोझ भी घटेगा। नए एयरपोर्ट्स में तो इसे लगाना अनिवार्य होगा।

एक ही फ्रेमवर्क से जुड़ेंगे सभी पॉइंट

अमित शाह ने कहा कि एंट्री गेट से लेकर इमिग्रेशन तक हर जगह तालमेल होना चाहिए। इसके लिए एक नया एकीकृत फ्रेमवर्क बनाया जाएगा। चेक-इन, सिक्योरिटी और इमिग्रेशन के बीच कनेक्शन इतना स्मूथ होगा कि यात्री बिना रुके आगे बढ़ सकें।

62 एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प

अगले 2 साल में 62 एयरपोर्ट अपग्रेड किए जाएंगे। इसमें बन रहे 21 और मौजूदा 41 एयरपोर्ट शामिल हैं। भीड़ वाले एयरपोर्ट्स को पहले तरजीह मिलेगी। साथ ही पैसेंजर और फ्लाइट के हिसाब से हर एयरपोर्ट पर एयरोब्रिज की संख्या भी तय की जाएगी।

बैगेज और इमिग्रेशन में भी टेक्नोलॉजी

बता दें कि अभी सिर्फ 16 एयरपोर्ट पर सेल्फ बैगेज ड्रॉप है। इसे अब बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर भी शुरू किया जाएगा। 2027 तक हर राज्य की राजधानी में FRRO ऑफिस खुलेगा। जेवर और अगरतला एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन काउंटर भी जल्द शुरू होंगे। विदेश टिकट बुक करते ही यात्रियों को FTI-TTP के लिए व्हाट्सएप अलर्ट मिलेगा। भीड़ वाले सीजन में देरी रोकने के लिए थर्ड पार्टी से स्टडी भी कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *