लखनऊ: अलीगंज स्थित एक एनिमेशन सेंटर में सोमवार को लगी भीषण आग में 15 बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं।”
एनिमेशन सीखने आते थे छात्र
डिप्टी सीएम ने बताया कि यह एक एनिमेशन सेंटर था जहां बच्चे कार्टून बनाना सीखने आते थे। हादसे में मारे गए बच्चों की उम्र करीब 16-17 साल थी। अभी तक 14 बच्चों को बाहर निकालकर KGMC ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
धुएं से भरी बिल्डिंग, रेस्क्यू जारी
ब्रजेश पाठक ने कहा कि बिल्डिंग के अंदर लकड़ी का काफी फर्नीचर था। उसके जलने से निकले धुएं के कारण कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा। फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमें हर कमरे की तलाशी ले रही हैं। अभी आग लगने की असल वजह पता नहीं चली है।
CM योगी ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए अपने सभी दौरे रद्द कर दिए। उन्होंने प्रमुख सचिव गृह और DGP को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। CM ने कहा कि मामले की उच्च-स्तरीय जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।