नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने लोगों तक केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए 42 जगहों पर जन कल्याण शिविर शुरू किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को संदेश विहार स्थित एमसीडी कम्युनिटी हॉल में शिविर का उद्घाटन किया।
18 से 20 जून तक चलेंगे कैंप
CM रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से 18 से 20 जून तक दिल्ली के 42 स्थानों पर ये शिविर लगाए जा रहे हैं। यहां एक ही छत के नीचे केंद्र और दिल्ली सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, रजिस्ट्रेशन और सेवाएं मिलेंगी।
कौन-कौन सी योजनाओं का मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिविर में पिंक कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, लेबर कार्ड, स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना समेत सभी विभागों की योजनाओं की सुविधा उपलब्ध है। सालों बाद राशन कार्ड भी खोले गए हैं।
CM की दिल्लीवासियों से अपील
CM रेखा गुप्ता ने कहा, “हमारी सरकार हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी दिल्लीवासी अपने नजदीकी जन कल्याण शिविर में जाकर इन सुविधाओं का लाभ जरूर उठाएं।”
उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के 12 साल और दिल्ली सरकार के 1 साल के कामकाज को देखते हुए जनता को जिन-जिन योजनाओं का लाभ मिल रहा है या जिसके लिए वो एलिजिबल हैं, उन सभी के कैंप सभी विभागों ने लगाए हैं।