राम मंदिर चंदा चोरी पर CM योगी सख्त, बोले- ‘सबूत दें SIT करेगी दूध का दूध-पानी का पानी’

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार कड़ा रिएक्शन दिया है। सीएम योगी ने साफ कर दिया कि राम मंदिर में लूट करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

SIT जांच फुल स्पीड में

उन्होंने कहा कि SIT की जांच फुल स्पीड में चल रही है और जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधी कितना भी बड़ा या रसूखदार क्यों न हो, सबका हिसाब होगा। सीएम योगी ने जनता से अपील की कि अगर किसी के पास चंदा चोरी से जुड़े कोई सबूत हैं तो वे बिना डरे SIT को मुहैया कराएं।

रामद्रोहियों पर प्रहार

सीएम योगी ने ‘रामद्रोहियों’ से सतर्क रहने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या को बदनाम करने वालों और राम भक्तों पर गोली चलाने वालों के बहकावे में न आएं। बता दें कि आज सीएम योगी खुद अयोध्या राम मंदिर पहुंचने वाले हैं।

हीरे का हार-पादुका गायब

इस बीच SIT जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक SIT ने हीरे जड़ित हार और चरण पादुका को लेकर पूछताछ की है। लेकिन इस मामले में लोग गोल-मोल जवाब दे रहे हैं।

बयानों में विरोधाभास

जांच टीम ने जब राम मंदिर के पुजारी से पूछा तो उन्होंने बताया कि हार और चरण पादुका भगवान को पहनाने के बाद टिन्नू यादव को वापस कर दिए थे। वहीं टिन्नू यादव का कहना है कि उसने हार और चरण पादुका आभूषण रखने वाले केडी तिवारी को दे दिए थे। लेकिन केडी तिवारी ने साफ इनकार कर दिया।

सोने की ईंट का सुराग नहीं

केडी तिवारी का कहना है कि उसे न तो हार-पादुका मिले और न ही सोने की ईंट या कोई रसीद मिली। फिलहाल SIT हर एंगल से जांच कर रही है। सीएम योगी के बयान के बाद जांच में और तेजी आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *