CM नायब सैनी का दो दिवसीय दिल्ली दौरा, NDA और नीति आयोग की अहम बैठकों में लेंगे हिस्सा

Nayab Singh Saini

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार और गुरुवार को दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। वे केंद्र सरकार की दो बड़ी बैठकों में शामिल होकर हरियाणा से जुड़े अहम मुद्दे उठाएंगे।

NDA मुख्यमंत्री परिषद की बैठक

CM सैनी बुधवार सुबह 10 बजे NDA मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शिरकत करेंगे। इस बैठक में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के शासन वाले राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं को राज्यों में तेजी से लागू करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों, संगठनात्मक तालमेल और केंद्र-राज्य समन्वय जैसे सियासी मुद्दों पर भी मंथन होगा। हरियाणा में हाल में हुए चुनाव के बाद यह पहली बड़ी NDA बैठक है, इसलिए CM सैनी की मौजूदगी अहम मानी जा रही है।

नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक

गुरुवार सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी राष्ट्रपति भवन के कल्चर सेंटर में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल शामिल होते हैं। इस बार बैठक का मुख्य फोकस ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को जमीन पर उतारना है।

CM सैनी इस बैठक में हरियाणा के विकास का रोडमैप रखेंगे। उम्मीद है कि वे कृषि सुधार, जल संरक्षण, औद्योगिक निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार से जुड़ी योजनाओं के लिए केंद्र से ज्यादा मदद मांगेंगे। SYL नहर और चंडीगढ़ जैसे अंतर-राज्यीय मुद्दे भी उठ सकते है। दो दिन के व्यस्त कार्यक्रम के बाद CM नायब सैनी शुक्रवार सुबह 10 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह दौरा हरियाणा के लिए दोहरे लिहाज से अहम है। NDA की बैठक से राजनीतिक मजबूती मिलेगी, वहीं नीति आयोग की बैठक में राज्य के विकास कार्यों को केंद्र की मदद से रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *