CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, दिल्ली के स्कूलों में मेनस्ट्रुएशन कॉर्नर और मेडिकल रूम अनिवार्य

cm Rekha Gupta

नई दिल्ली: मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अब राजधानी के हर सरकारी और निजी स्कूल में मेडिकल रूम और मेनस्ट्रुएशन कॉर्नर अनिवार्य रूप से बनाए जाएंगे।

सभी स्कूलों में मिलेंगी ये सुविधाएं

CM रेखा गुप्ता ने बताया कि सभी स्कूलों में स्वच्छ और सुव्यवस्थित शौचालय सुनिश्चित किए जाएंगे। लड़कियों के वॉशरूम में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाने का काम तेज किया जाएगा। साथ ही हर स्कूल में एक मेनस्ट्रुएशन कॉर्नर स्थापित होगा जहां सैनिटरी नैपकिन, इनरवियर और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध रहेगी।

जागरूकता पर रहेगा जोर

सरकार स्कूलों में नियमित हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़के-लड़कियों दोनों के लिए मासिक धर्म जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि इससे जुड़ी भ्रांतियां दूर हों। एचपीवी वैक्सीनेशन का स्कूलवार डेटा भी एकत्र किया जाएगा।

शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर

छात्रों और अभिभावकों की समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचाने के लिए जल्द टोल-फ्री नंबर जारी होगा। यह नंबर हर स्कूल के गेट और दीवारों पर प्रदर्शित किया जाएगा। सरकारी स्कूलों के बच्चों की ‘हौसलों की उड़ान’ कार्यक्रम में भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

बुनियादी सुविधाओं का होगा सुधार

CM ने ऐलान किया कि सभी स्कूलों में आरओ वाटर कूलर लगाए जाएंगे। 5 जून से अगस्त तक बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों में सफेदी और अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुधार पर भी काम होगा। इन कदमों का मकसद बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और पढ़ाई का माहौल देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *