दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने 100 ऑक्सीजन पार्क बनाने का किया ऐलान, बुराड़ी में रखी पहली नींव

cm Rekha Gupta

नई दिल्ली, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली में 100 ‘ऑक्सीजन पार्क’ विकसित करने का ऐलान किया। इस योजना की शुरुआत बुराड़ी के मुखमेलपुर गांव से हुई, जहां 3 एकड़ जमीन पर पहले ऑक्सीजन पार्क की आधारशिला रखी गई।

कैसे अलग होंगे ये ऑक्सीजन पार्क?

ये पार्क आम पार्कों जैसे नहीं होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन पार्कों में बेहद घने पेड़ लगाए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन का उत्पादन हो और शहर की जहरीली हवा को साफ किया जा सके। इन पार्कों की सबसे खास बात यह होगी कि यहां फल देने वाले पेड़ भी बड़ी संख्या में लगाए जाएंगे। इससे दो बड़े फायदे होंगे। पहला, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता सुधरेगी और प्रदूषण का स्तर घटेगा। दूसरा, फलदार पेड़ों की वजह से पक्षियों को रहने और खाने के लिए एक सुरक्षित जगह मिलेगी, जिससे शहरी जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा।

पिछली सरकारों पर सीएम का हमला

इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “दिल्ली को सालों तक गैस चैंबर बना दिया गया था, लेकिन किसी ने प्रदूषण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।” उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार पिछले एक साल से प्रदूषण से लड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। ये 100 ऑक्सीजन पार्क उसी बड़ी योजना का हिस्सा हैं। उनका कहना है कि घने पेड़ों वाले ये पार्क दिल्ली की सबसे बड़ी जरूरत हैं।

पूरी दिल्ली में बनेंगे ऐसे 100 पार्क

सरकार की योजना के मुताबिक बुराड़ी में पहले पार्क के निर्माण के बाद धीरे-धीरे पूरी दिल्ली में ऐसे 100 पार्क बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि ये पार्क राजधानी में प्रदूषण को कम करने में बेहद कारगर साबित होंगे। इससे दिल्ली में हरियाली बढ़ेगी और लोगों को साफ हवा में सांस लेने का मौका मिलेगा। सरकार का मानना है कि ये पहल दिल्ली की आबोहवा को बदलने में अहम भूमिका निभाएग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *