दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने 100 ऑक्सीजन पार्क बनाने का किया ऐलान, बुराड़ी में रखी पहली नींव
नई दिल्ली, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली में 100 ‘ऑक्सीजन पार्क’ विकसित करने का ऐलान किया। इस योजना की शुरुआत बुराड़ी के मुखमेलपुर गांव से हुई, जहां 3 एकड़ जमीन पर पहले ऑक्सीजन पार्क की आधारशिला रखी गई।…