CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 13 साल बाद दिल्ली में फिर बनेंगे नए राशन कार्ड; जानें ऑनलाइन आवेदन कब

cm Rekha Gupta

नई दिल्ली: दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि राजधानी में 15 जून से नए राशन कार्ड बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी। पिछले 13 साल से दिल्ली में नए राशन कार्ड नहीं बनाए गए थे।

ऑडिट में सामने आए 7.72 लाख अपात्र लोग

CM रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार ने पुराने राशन कार्ड का ऑडिट कराया। इसमें 7 लाख 72 हजार से ज्यादा अपात्र लोग पाए गए। ऑडिट में 1 लाख 44 हजार लोग इनकम क्राइटेरिया से ऊपर मिले। 35 हजार लोगों ने पिछले एक साल से राशन ही नहीं लिया। 29 हजार कार्ड धारकों की मौत हो चुकी है और 23 हजार डुप्लीकेट राशन कार्ड भी बने हैं। इन अपात्र लोगों को हटाकर उनकी जगह नए जरूरतमंद परिवारों के कार्ड बनाए जाएंगे।

इनकम लिमिट दोगुनी होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार राशन कार्ड के लिए इनकम क्राइटेरिया को 1.25 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये सालाना करने जा रही है। यानी अब 2.5 लाख तक सालाना आय वाले परिवार भी राशन कार्ड के लिए पात्र होंगे। इससे जुड़ा बिल जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा।

3.72 लाख आवेदन लंबित थे

CM ने बताया कि पिछले 13 साल में 3 लाख 72 हजार लोगों ने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन पुरानी सरकारों ने उन्हें जारी नहीं किया। अब इन सभी आवेदनों पर प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन सिस्टम से पारदर्शिता आएगी और असली जरूरतमंदों को फायदा मिलेगा।

सरकार का दावा है कि इस कदम से दिल्ली के लाखों गरीब परिवारों को सस्ता राशन मिल सकेगा। 15 जून से पोर्टल पर आवेदन किए जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *