हरियाणा में सीएम सैनी का बड़ा कदम, काफिले में कम होंगी गाड़ियां; मंत्रियों-अधिकारियों को भी निर्देश

Haryana fuel saving campaign: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ईंधन बचत और सरकारी संसाधनों के सही इस्तेमाल को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने कारकेड में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले आदेश तक उनके काफिले में केवल सुरक्षा के लिहाज से जरूरी वाहन ही शामिल किए जाएंगे।

सप्ताह में एक दिन बिना वाहन करेंगे काम

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यह भी घोषणा की कि वह सप्ताह में एक दिन बिना किसी वाहन के कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार राष्ट्रहित में ईंधन बचत और संसाधनों के उचित उपयोग के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। यह फैसला प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद लिया गया है।

मंत्रियों और अधिकारियों को भी निर्देश

सीएम ने राज्य सरकार के सभी मंत्रियों और अधिकारियों से भी यात्रा के दौरान सीमित वाहनों का इस्तेमाल सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही अधिकतर बैठकों को वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने और बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

जनता से भी की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईंधन बचत के इस अभियान में आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है, ताकि देशहित में सामूहिक योगदान दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *