दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की बड़ी अपील, अधिक से अधिक करें सार्वजनिक वाहनों का उपयोग

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वैश्विक ऊर्जा संकट से बचने के लिए नागरिकों से बड़ी अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करें।

पीएम मोदी के बाद सीएम ने की अपील

रेखा गुप्ता ने यह अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस आग्रह के बाद की है, जिसमें उन्होंने 1 साल तक देश के लोगों से सोना नहीं खरीदने और सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करने की अपील की थी। रेखा गुप्ता ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक ऊर्जा संकट और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के कारण ईंधन की बचत करना देशहित में बेहद आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य से लोगों को मेट्रो, बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का उपयोग बढ़ाने, कारपूलिंग अपनाने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने के लिए प्रेरित किया गया है।

ट्रैफिक जाम से भी मिलेगी निजात

सीएम ने कहा कि दिल्ली जैसे महानगर में लगातार बढ़ते वाहनों की संख्या न केवल ट्रैफिक जाम का कारण बन रही है, बल्कि वायु प्रदूषण और ईंधन की खपत भी तेजी से बढ़ा रही है। यदि लोग निजी कारों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करेंगे, तो इससे पेट्रोल और डीजल की खपत में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। कारपूलिंग जैसी पहल से सड़क पर वाहनों की संख्या कम होगी और लोगों का समय तथा धन दोनों बचेंगे।

मुख्यमंत्री ने दिया नेशन फर्स्ट का संदेश

मुख्यमंत्री ने “Nation First” की भावना को आगे रखते हुए कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह जिम्मेदारी से संसाधनों का उपयोग करे। ऊर्जा संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है। ऐसे समय में जब पूरी दुनिया ऊर्जा संकट से जूझ रही है, भारत के नागरिकों को एकजुट होकर ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देना चाहिए। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *