Air travel became expensive indigo flight: देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बदलाव 2 अप्रैल 2026 की रात 12:01 बजे से लागू हो चुका है। अब यात्रियों को फ्लाइट टिकट बुक करते समय पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। कंपनी ने यह बढ़ोतरी बेस किराए में नहीं, बल्कि फ्यूल सरचार्ज के रूप में लागू की है।
ईंधन महंगा, टिकट भी महंगे
हवाई ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में वैश्विक स्तर पर भारी उछाल आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईंधन की कीमतों में महीने-दर-महीने 130 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद एयरलाइंस ने फिलहाल केवल 25 प्रतिशत की आंशिक बढ़ोतरी ही लागू की है।
दूरी के हिसाब से बढ़ेगा खर्च
नई दरों के अनुसार अब दूरी के आधार पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
0–500 किमी: ₹275
501–1000 किमी: ₹400
1001–1500 किमी: ₹600
1501–2000 किमी: ₹800
2000 किमी से अधिक: ₹950
दिल्ली से इन शहरों की यात्रा अब महंगी
अगर आप दिल्ली से यात्रा कर रहे हैं, तो अलग-अलग शहरों के लिए अतिरिक्त खर्च इस प्रकार होगा:
लखनऊ: ₹275 एक्स्ट्रा
भोपाल / इंदौर / अहमदाबाद: ₹400 एक्स्ट्रा
मुंबई / कोलकाता: ₹600 एक्स्ट्रा
बेंगलुरु / हैदराबाद: ₹800 एक्स्ट्रा
चेन्नई: ₹950 एक्स्ट्रा
विदेश यात्रा पर भी बढ़ा बोझ
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी ईंधन शुल्क बढ़ा दिया गया है। भारतीय उपमहाद्वीप के लिए ₹900 से ₹2,500 तक, दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन के लिए ₹2,500, अफ्रीका के लिए ₹5,000, खाड़ी और मध्य पूर्व के लिए ₹3,000 से ₹5,000 तक शुल्क तय किया गया है। वहीं यूरोप और यूके के लिए यह शुल्क ₹10,000 तक पहुंच सकता है।
आगे राहत मिलेगी या नहीं?
कंपनी ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि परिचालन लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। इंडिगो का कहना है कि यदि ईंधन की कीमतों में कमी आती है, तो भविष्य में किराए में राहत दी जा सकती है।