Skip to content
August 25, 2026
  • मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से मिले S जयशंकर, व्यापार से लेकर ऊर्जा और परमाणु सहयोग पर हुई चर्चा
  • रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का तोहफा, महिलाओं और बच्चों की रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • मुंबई में निवेशकों के साथ CM नायब सैनी की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, डिफेंस सेक्टर में नई नीति पर जोर
  • CM नायब सैनी ने महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस से की मुलाकात, जानें किंन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

सूर्या समाचार

Newsletter
Random News
  • Live
  • खेल
  • जुर्म
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश
  • धर्म
  • नजरबंद
  • प्राइम वीडियो
  • फैशन
  • बिज़नस
  • बीच बहस
  • मनोरंजन
  • मूवी
  • मोदी
  • युवा
  • राजनीतिक
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • वायरल खबर
  • विदेश
  • शोज़
  • सोशल मीडिया
  • ज़रा हटके
  • फ़ीचर्ड
Live Now
  • Home
  • 2026
  • January
  • 13
  • BRICS 2026 का आधिकारिक लोगो, थीम और वेबसाइट का लांच, भारत करेगा अध्यक्षता
  • देश
  • विदेश

BRICS 2026 का आधिकारिक लोगो, थीम और वेबसाइट का लांच, भारत करेगा अध्यक्षता

Pragya Mishra7 months ago01 mins

BRICS 2026: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को नई दिल्ली में BRICS 2026 के आधिकारिक लोगो, थीम और वेबसाइट को लॉन्च किया। यह भारत की BRICS अध्यक्षता की औपचारिक शुरुआत है, जो 1 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। ब्राजील से अध्यक्षता संभालने के बाद भारत इस वर्ष BRICS की कमान संभालेगा और 18वां BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा।

लोगो कमल के फूल से प्रेरित है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत, समृद्धि और लचीलापन का प्रतीक है। कमल की पंखुड़ियां BRICS के सभी सदस्य देशों के रंगों को दर्शाती हैं, जो विविधता में एकता और समान प्रतिनिधित्व को व्यक्त करती हैं। लोगो के केंद्र में ‘नमस्ते’ की मुद्रा है, जो सम्मान, संवाद और सहयोग का संदेश देती है। टैगलाइन है: “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” (लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण)।

“मानवता पहले” और “जन -केंद्रित” दृष्टिकोण

थीम “मानवता पहले” और “जन -केंद्रित” दृष्टिकोण पर आधारित है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से प्रेरित है। जयशंकर ने कहा कि भारत BRICS देशों की क्षमताओं को एकजुट कर वैश्विक भलाई के लिए काम करेगा। 2026 में BRICS अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस दौरान यह उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों के लिए सहयोग का प्रमुख मंच बन चुका है, जिसने सदस्यता और एजेंडे का विस्तार किया है। फोकस लोगों-केंद्रित विकास, संवाद, व्यावहारिक सहयोग और साझा चुनौतियों पर रहेगा।

60 शहरों में होंगी 100 बैठकें

भारत की अध्यक्षता के दौरान करीब 100 बैठकें 60 शहरों में होंगी। ये बैठकें विभिन्न स्तरों पर होंगी, जिनमें डायलॉग, विकास, नवाचार, सतत विकास और समावेशी सहयोग पर जोर होगा। लॉन्च की गई आधिकारिक वेबसाइट (brics2026.gov.in) BRICS गतिविधियों, बैठकों, पहलों और दस्तावेजों की एकल विश्वसनीय स्रोत बनेगी। यह पारदर्शिता बढ़ाएगी और सदस्य देशों तथा जनता के बीच संचार को आसान बनाएगी।

BRICS होगा एयर मजबूत

जयशंकर ने कहा कि BRICS अब वैश्विक वास्तविकताओं के अनुरूप विकसित हो रहा है। भारत की अध्यक्षता व्यावहारिक, समावेशी और परिणाम-उन्मुख होगी, जो उभरती अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत बनाएगी। यह कदम BRICS को और प्रभावी बहुपक्षीय मंच बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Tagged: BRICS 2026 BRICS 2026 President India BRICS theme and logo S Jai Shankar

Post navigation

Previous: शाक्सगाम घाटी पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान, चीन-पाक के समझौते को बताया अवैध
Next: ईरान में भयावह हुई विरोध और हिंसा की आग, अब तक 2500 मौतें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से मिले S जयशंकर, व्यापार से लेकर ऊर्जा और परमाणु सहयोग पर हुई चर्चा

Pragya Mishra7 hours ago 0

सावन के चौथे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर

Pragya Mishra15 hours ago 0

ईरान की खुली चेतावनी, अमेरिका की कार्रवाई का साथ देने वाले देशों को भी भुगतना होगा अंजाम

Pragya Mishra15 hours ago 0
Screenshot

NSA अजीत डोभाल कल से रहेंगे चीन दौरे पर, सीमा विवाद को लेकर होगी वार्ता

Pragya Mishra2 days ago 0
  • Home
  • Live
  • राज्य
  • राजनीतिक
  • बीच बहस
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • Videos