सरदार पटेल की 75वीं पुण्यतिथि: पीएम मोदी गृह मंत्री अमित शाह समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

(नई दिल्ली): भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल को उनकी 75वीं पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना जीवन देश को एकजुट करने में समर्पित किया। कृतज्ञ राष्ट्र उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता।”

गुजरात के नाडियाड में 1875 में जन्मे सरदार पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के बाद देश के पहले गृह मंत्री के रूप में उन्होंने 560 से अधिक रियासतों का भारत संघ में विलय कराया। उनका निधन 1950 में हुआ।

गृह मंत्री अमित शाह ने किया नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “राष्ट्रीय एकता के प्रतीक, मजबूत भारत के शिल्पकार सरदार पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर नमन। उन्होंने खंड-खंड में बंटे भारत को तमाम कठिन परिस्थितियों के बावजूद एकीकृत कर मजबूत राष्ट्र बनाया।”
शाह ने यह भी कहा कि सरदार पटेल ने सहकारी आंदोलन को पुनर्जीवित कर महिलाओं और किसानों के स्वावलंबन से आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी।

मनोहर लाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा आधुनिक भारत के शिल्पकार और स्वतंत्रता सेनानी सरदार पटेल का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। साढ़े पांच सौ से अधिक रियासतों को जोड़कर उन्होंने असंभव कार्य को संभव किया।”

सीएम नायब सैनी का संदेश

सीएम नायब सैनी ने कहा, “भारत की एकता के प्रतीक सरदार पटेल का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए राष्ट्र की अखंडता और विकसित भारत के संकल्प की प्राप्ति हेतु प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *