Delhi air quality Update: (नई दिल्ली):राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई दिनों बाद वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार दर्ज किया गया है। रविवार सुबह हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी से ऊपर उठकर ‘खराब’ श्रेणी में आ गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रविवार को 268 दर्ज किया गया, जो शनिवार के 305 की तुलना में बेहतर है। सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के पाँच निगरानी केंद्रों पर हवा अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है, जबकि 33 केंद्रों ने ‘खराब’ स्तर दर्ज किया है।
AQI श्रेणियाँ: किसे क्या माना जाता है
सीपीसीबी के मानकों के अनुसार:
0–50: अच्छा
51–100: संतोषजनक
101–200: मध्यम
201–300: खराब
301–400: बहुत खराब
401–500: गंभीर
मौसम अपडेट तापमान सामान्य से कम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 97% रही, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।