विदेश मंत्री S जयशंकर का बड़ा बयान, कहा- भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर

(कोलकाता): विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि मौजूदा समय की वैश्विक परिस्थितियों में राजनीति अब अर्थव्यवस्था पर तेजी से हावी होती जा रही है, और यह किसी भी तरह से हल्के में लेने वाली बात नहीं है। वह आईआईएम-कलकत्ता के परिसर में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे, जहां उन्हें ‘डॉक्टरेट’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में जयशंकर ने कहा, “यह वह दौर है जहां राजनीतिक निर्णयों का प्रभाव सीधे आर्थिक नीतियों और बाजारों पर पड़ रहा है। यह कोई मजाक नहीं, बल्कि बेहद गंभीर परिवर्तन है।”

लंबे समय से अपने नियमों पर चलता है आया ”

विदेश मंत्री ने अपने भाषण में चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि चीन ने लंबे समय तक अपने बनाए नियमों के अनुसार कार्य किया है और आज भी वही रवैया अपना रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में कई देश उलझन में हैं कि उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा पर ध्यान देना चाहिए या सौदेबाजी और अपनी रणनीतिक जरूरतों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

वैश्वीकरण, विखंडन और आपूर्ति संकट की चुनौतियाँ

जयशंकर ने बताया कि दुनिया इस समय वैश्वीकरण के दबाव, आर्थिक विखंडन और आपूर्ति श्रृंखला की कमी जैसी चुनौतियों से गुजर रही है। इन स्थितियों ने वैश्विक राजनीति और आर्थिक ढांचे पर भारी तनाव पैदा कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राष्ट्र अचानक आने वाली आर्थिक और रणनीतिक मुश्किलों से बचने के लिए खुद को पुनर्गठित कर रहे हैं।

आत्मनिर्भरता और वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनना

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत वर्तमान चुनौतियों के बावजूद तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। भारत का प्रयास है कि वह न केवल एक बड़ा विनिर्माण केंद्र (Manufacturing Hub) बने, बल्कि बुनियादी ढांचे और विज्ञान-तकनीक के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रगति करे। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर, विज्ञान और नवाचार में उल्लेखनीय गति पकड़ी है, जो आने वाले समय में देश की आर्थिक और रणनीतिक शक्ति को और अधिक मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *