सरस आजीविका मेले के समापन में शामिल हुए सीएम नायब सैनी, लॉन्च किए 2 नए डिजिटल पोर्टल

Saras Aajeevika Mela: (पंचकूला): मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में 7 नवंबर से चल रहे सरस आजीविका मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर देश और प्रदेश भर से आए स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं अपने अनुभव साझा करने और अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए मौजूद थीं। समारोह में मुख्यमंत्री ने स्वापन डिजिटल ग्राम बाजार पोर्टल और सांझा बाजार सेल्स पोर्टल का शुभारंभ किया। इन पोर्टलों के माध्यम से महिलाओं के उत्पादनों को घर-घर और विदेशों तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पहल महिलाओं के व्यवसाय को नई दिशा देंगी और उन्हें वैश्विक बाजार तक पहुँचने का अवसर प्रदान करेंगी।

महिला सशक्तिकरण और उत्पाद प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा, “आप सभी ने पिछले 14 दिनों में अपने उत्पादनों को घर-घर पहुँचाने का बेहतरीन काम किया और उन्हें एक ब्रांड के रूप में प्रस्तुत किया।” मेले में लगभग 200 स्टॉल लगे थे, जिनमें हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद और स्थानीय सांस्कृतिक उत्पाद शामिल थे। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत मंच करार दिया।

स्वयं सहायता समूह और आजीविका मिशन

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के तहत 60,554 स्वयं सहायता समूहों में लगभग 5,98,000 परिवार जुड़े हैं। राज्य का लक्ष्य है कि 3 लाख लखपति दीदियों का सृजन किया जाए। मुख्यमंत्री सैनी ने आयोजकों को मेला आयोजित करने और बेहतरीन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मेला महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर खोलने, उत्पादों को बाजार में स्थापित करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में पूरी तरह सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *