स्मृति मंधाना की वेडिंग से पहले पिता को आया हार्टअटैक, अनिश्चितकाल के लिए टली शादी

Smriti Mandhana wedding postponed: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी को उनके पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक स्वास्थ्य समस्या के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। यह फैसला तब लिया गया जब वेडिंग सेरेमनी से ठीक पहले स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई।

पिता को आया हार्ट अटैक

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह नाश्ता करते समय मंधाना के पिता को असहजता महसूस हुई और थोड़ी देर बाद उनकी स्थिति और गंभीर हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। स्मृति के प्रबंधक तुहिन मिश्रा ने बताया कि श्रीनिवास मंधाना का स्वास्थ्य चिंताजनक है। मिश्रा ने कहा, “मंधाना अपने पिता के बहुत करीब हैं। उनके ठीक होने तक शादी की नई तारीख तय नहीं की जाएगी।”

परिवार की निजता का अनुरोध

तुहिन मिश्रा ने इस कठिन समय में मीडिया और जनता से आग्रह किया कि वे परिवार की निजता का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि परिवार इस समय भावनात्मक रूप से परेशान है और सभी की प्राथना है कि श्रीनिवास जल्दी स्वस्थ हो जाएँ स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी का सप्ताह भर चलने वाला उत्सव पहले से ही उनके गृहनगर सांगली में आयोजित किया गया था। अब शादी की नई तारीख पिता की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *