नीतीश कुमार ने फिर संभाली बिहार की कमान, रिकॉर्ड 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bihar CM Oath

Bihar CM Oath: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने को बृहस्पतिवार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने संविधान की शपथ लेते हुए राज्य के विकास व सुशासन के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।

प्रधानमंत्री मोदी और शीर्ष राजग नेता रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह राजनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इसके अलावा राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में उपस्थित रहे। गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरे परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था।

नए मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी ली शपथ

समारोह में भाजपा तथा जदयू के कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, राम कृपाल यादव, अरुण शंकर प्रसाद, रमा निषाद, नितिन नबीन और सुरेंद्र प्रसाद मेहता ने मंत्री पद की शपथ ली। जदयू की ओर से विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेता संतोष सुमन ने भी बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *