ED ने की अनिल अंबानी ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई, 1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क

Anil Ambani

ED Action on Anil Ambani: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों से जुड़े धन शोधन मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने अंबानी समूह की 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को कुर्क किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित संपत्तियों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अनंतिम कुर्की का आदेश जारी किया है।

पहले भी 7,500 करोड़ रुपये की संपत्ति की जा चुकी है कुर्क

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में ईडी पहले ही करीब 7,500 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कर चुकी है। नई कार्रवाई के बाद कुर्क की गई कुल संपत्तियों का मूल्य लगभग 9,000 करोड़ रुपये हो गया है। बताया गया कि कुर्क की गई संपत्तियों में जमीन, इमारतें और अन्य परिसंपत्तियां शामिल हैं, जिनके बारे में जांच एजेंसी का मानना है कि वे कथित अवैध धन के उपयोग से जुड़ी हैं।

रिलायंस समूह के खिलाफ चल रही कई जांच

इस मामले में ताजा कुर्की आदेश के संबंध में अब तक रिलायंस समूह या अनिल अंबानी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है। ईडी धन शोधन के कथित लेन-देन और संबंधित फंड के स्रोतों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *