Bihar CM Oath Ceremony: (पटना): बिहार की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हुआ जब सम्राट चौधरी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह पहली बार है जब बिहार में भारतीय जनता पार्टी का अपना मुख्यमंत्री बना है। सम्राट चौधरी अब नई सरकार का नेतृत्व करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में विजय कुमार सिन्हा और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों नेताओं को पटना स्थित लोकभवन में राज्यपाल ने पद और की शपथ दिलाई।
राजभवन में भव्य समारोह
शपथ समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन मौजूद रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। समारोह में राजनीतिक हलचल के बीच कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रही।
कई प्रमुख नेता रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान भी शामिल हुए। मंच पर कई राजनीतिक दलों के नेता एक साथ नजर आए। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे सीधे लोकभवन पहुंचे और औपचारिक रूप से पद की शपथ ली।
समर्थकों में उत्साह
शपथ ग्रहण के बाद उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कई जगह “सम्राट चौधरी जिंदाबाद” और “बुलडोजर बाबा जिंदाबाद” के नारे लगाए गए। समर्थक जश्न मनाते नजर आए और माहौल उत्सव जैसा रहा। इस शपथ के साथ बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बदलाव से राज्य की राजनीति में नया समीकरण बनेगा और आने वाले समय में प्रशासनिक नीतियों में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।