Bihar Election Results: रुझानों में NDA गठबंधन ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, बिहार में फिर नितीश

Bihar BJP

Bihar Vidhansabha Election Results: बिहार विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में NDA गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक के रुझानों में एनडीए अब तक का सबसे जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 192 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। ऐसे में बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने के प्रबल आसार नजर आने लगे हैं। इन रुझानों ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है।

अब तक के रुझानों में किसको कितनी सीटें

बिहार में दोपहर12.30 बजे तक के रुझानों में एनडीए ने सरकार बनाने के लिए जरूरी 122 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। 243 विधानसभा सीटों वाले बिहार विधानसभा में एनडीए अब तक के रुझानों के अनुसार 193 सीटों पर लीड कर रही है। इसमें भाजपा 86, जेडीयू 78, लोजपा 21और अन्य 08 सीटों पर लीड कर रहे हैं। वहीं महागठबंधन सिर्फ 45 सीटों पर लीड कर रहा है। इनमें आरजेडी 32, कांग्रेस 05 और अन्य 08 सीटों पर लीड कर रहे हैं।

रुझानों में बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी

अब तके रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी अकेले 86 सीटों पर लीड कर रही है। जबकि जेडीयू 78 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इससे पहले बीच में जेडीयू एक बार बीजेपी से आगे हो गई थी और वह 85 पर जबकि बीजेपी 74 सीटों पर बढ़त बनाए थी, लेकिन अब साढ़े 12 बजे के बाद बीजेपी ने जेडीयू को फिर पीछे छोड़कर रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी हो गई है। बता दें कि भाजपा और जेडीयू दोनों ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *