सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, यूपी के सभी स्कूलों में अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम’ का गायन

Mandatory Vande Mataram singing: (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के गायन को अनिवार्य किए जाने की घोषणा की है। गोरखपुर में सोमवार को आयोजित ‘एकता यात्रा’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश के हर विद्यालय और शिक्षण संस्थान में इसका गायन अनिवार्य किया जाएगा, ताकि हर नागरिक के मन में भारत माता और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव उत्पन्न हो सके।”

“भारत की एकता से ऊपर नहीं होना चाहिए मजहब”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग आज भी भारत की एकता और अखंडता से ऊपर अपने मत और मजहब को रखते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा वंदे मातरम के विरोध का कोई औचित्य नहीं है।”

कांग्रेस पर ऐतिहासिक आरोप

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के इतिहास पर सवाल उठाते हुए कहा कि 1896 में कांग्रेस अधिवेशन में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ‘वंदे मातरम’ का पूरा गायन किया था, और 1896 से 1922 तक हर अधिवेशन में इसे गाया जाता था। लेकिन 1923 में जब मोहम्मद अली जौहर कांग्रेस अध्यक्ष बने, तो उन्होंने वंदे मातरम के गायन का विरोध किया और अधिवेशन से बाहर चले गए।

सीएम योगी ने कहा अगर उस समय कांग्रेस ने मोहम्मद अली जौहर को अध्यक्ष पद से हटाकर वंदे मातरम के माध्यम से भारत की राष्ट्रीयता का सम्मान किया होता, तो भारत का विभाजन नहीं होता।”

1937 में हुआ था वंदे मातरम पर संशोधन का सुझाव

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 1937 में कांग्रेस ने वंदे मातरम के कुछ शब्दों पर आपत्ति जताई और एक समिति बनाई।
उस समिति की रिपोर्ट में कहा गया कि गीत में भारत माता को दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिन्हें संशोधित किया जाए।

“वंदे मातरम राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनेगा”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार वंदे मातरम को सम्मान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा राज्य के सभी विद्यालयों में वंदे मातरम का गायन अनिवार्य करके हम भारत माता के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *