Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अपनी-अपनी सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी है।
एनडीए के सीट बंटवारे के तहत बीजेपी और जेडीयू को 101-101 सीटें मिली हैं, जबकि बाकी सहयोगी दलों एलजेपी (राम विलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को शेष सीटें दी गई हैं।
BJP की सूची में कई चौंकाने वाले नाम
बीजेपी ने आज अपनी तीसरी और अंतिम सूची जारी की। इसके साथ अभी सभी 101 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो गई। इसमें कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। रघोपुर से तेजस्वी यादव के खिलाफ सतीश कुमार यादव को उतारा गया है, जबकि लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट मिला है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तरापुर से और विजय सिन्हा फिर से मैदान में हैं। बीजेपी ने जातिगत समीकरणों और स्थानीय प्रभाव को ध्यान में रखकर उम्मीदवार चुने हैं। पार्टी ने युवा और महिला चेहरों पर भी दांव लगाया है।
JDU की फाइनल सूची
जेडीयू ने भी आज दूसरी सूची में बच्चे हुए 44 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सीएम नीतीश कुमार ने कल 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, और आज बाकी नाम फाइनल कर दिए गए। नीतीश आज से ताबड़तोड़ सभाएं शुरू करेंगे, जिसमें विकास और सुशासन के मुद्दे प्रमुख रहेंगे। जेडीयू ने अनुभवी और नए चेहरों का मिश्रण रखा है, ताकि महागठबंधन को कड़ी टक्कर दी जा सके।
ये दिग्गज दाखिल करेंगे नॉमिनेशन
नामांकन के पहले दिन आज कई बड़े नेता फॉर्म दाखिल करेंगे, जिसमें सम्राट चौधरी और तेज प्रताप यादव शामिल हैं। एनडीए का दावा है कि उनकी एकजुटता और संगठनात्मक ताकत 225 सीटों का लक्ष्य हासिल कराएगी। उधर, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर खींचतान जारी है, जिसका फायदा एनडीए को मिल सकता है। मतदान 6 और 11 नवंबर को, और मतगणना 14 नवंबर को होगी। बिहार की सियासत अब पूरे उफान पर है।
कीवर्ड्स: