इजरायली बंधकों की रिहाई पर पीएम मोदी का आया पहला बयान, ट्रंप के शांति प्रयासों की सराहा

pm modi

PM Modi statement: हमास और इजरायल के बीच गाजा पट्टी में करीब दो साल से जारी जंग सोमवार को समाप्त हुई। हमास ने सीजफायर समझौते के तहत इजरायल के 20 जीवित बंधकों को रिहा किया। इसके जवाब में इजरायल ने 1900 से अधिक फलिस्तीनी कैदियों को मुक्त किया। यह बंधकों की रिहाई ऐसे समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्धविराम और बंधक समझौते की खुशियां मनाने के लिए इजरायल में मौजूद हैं।

पीएम मोदी का रिएक्शन

इजरायली बंधकों की रिहाई पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम दो साल से अधिक की कैद के बाद सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हैं। यह उनकी स्वतंत्रता उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति ट्रंप के अटूट शांति प्रयासों और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के मजबूत संकल्प के लिए एक श्रद्धांजलि है।” मोदी ने क्षेत्र में शांति लाने के लिए ट्रंप के ईमानदार प्रयासों का समर्थन भी किया।

ट्रंप की भूमिका और क्षेत्रीय शांति

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस जटिल संघर्ष को समाप्त करने में एक अहम भूमिका निभाई है। उनकी पहल से इजरायल और हमास के बीच शांति प्रक्रिया को बढ़ावा मिला है। पीएम मोदी ने इस प्रयास को सराहा और कहा कि यह क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *