CM Saini inaugurated book: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ में श्री गुरु तेग बहादुर जी पर आधारित पुस्तक ‘तिलक जंजू का राखा’ का विमोचन किया। यह हिंदी पुस्तक गुरु जी के जीवन, उनके ऐतिहासिक योगदान, यात्राओं और धर्म की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को समर्पित है। इस मौके पर मुख्यमंत्री को “शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार” से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा प्रेरणादायक नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया
गुरु तेग बहादुर जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक
मुख्यमंत्री सैनी ने समारोह में कहा गुरु तेग बहादुर जी ऐसे महापुरुष हैं जिन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उस समय थे। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी और उन्हें हमारी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक और आयोजनकर्ताओं को बधाई दी।
समारोह में विशिष्ट जनों की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि, इतिहासकार, शिक्षाविद और सामाजिक संगठन शामिल हुए। सभी ने गुरु तेग बहादुर जी की विरासत को सहेजने और प्रसारित करने के इस प्रयास की सराहना की।