22 सितंबर को त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, त्रिपुरेश्वरी मंदिर के पुनर्विकसित परिसर का करेंगे उद्घाटन,

pm modi

PM Modi will visit to Tripura: (अगरतला): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार, 22 सितंबर को त्रिपुरा के गोमती जिले में स्थित ऐतिहासिक त्रिपुरेश्वरी मंदिर के पुनर्विकसित परिसर का उद्घाटन करेंगे। यह मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है और इसका पुनर्विकास केंद्र सरकार की ‘प्रसाद’ (तीर्थयात्रा पुनरुद्धार एवं आध्यात्मिक संवर्धन अभियान) योजना के तहत किया गया है।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मंदिर का कायाकल्प करीब 52 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है, विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी राज्यों में। इस ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण वर्ष 1501 में महाराजा धन्य माणिक्य द्वारा कराया गया था, जो त्रिपुरा के प्रमुख शासकों में से एक थे।

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

गोमती की जिला मजिस्ट्रेट रिंकू लाठेर ने बताया कि प्रधानमंत्री अपराह्न लगभग 3 बजे उदयपुर पहुंचेंगे, पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यह एक संक्षिप्त 45 मिनट का कार्यक्रम होगा जिसमें प्रधानमंत्री भाषण नहीं देंगे। प्रधानमंत्री मोदी अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) हवाई अड्डे पर उतरेंगे, वहाँ से हेलीकॉप्टर के माध्यम से पलाटाना जाएंगे और फिर सड़क मार्ग से मंदिर तक पहुँचेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत मंदिर तक पीएम की आवाजाही का सफल पूर्वाभ्यास भी हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *