आप नेता सौरभ भारद्वाज के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, स्वास्थ्य परियोजना घोटाले में बड़ी कार्रवाई,

आप नेता सौरभ भारद्वाज

Saurabh Bharadwaj ED Raid: (नई दिल्ली): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) से जुड़े एक मामले में की गई है।

करीब 12 स्थानों पर एक साथ छापे

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में लगभग 12 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) द्वारा दर्ज एक मामले के आधार पर की गई है, जिसमें दिल्ली सरकार की पूर्व स्वास्थ्य परियोजनाओं में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं में गड़बड़ियों की जांच

सौरभ भारद्वाज पर आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में लागू की गई कई परियोजनाओं जैसे अस्पतालों के निर्माण, उन्नयन और मेडिकल उपकरणों की खरीद में वित्तीय अनियमितताएं हुईं। इसी संदर्भ में ईडी यह जांच कर रही है कि क्या इन परियोजनाओं से जुड़े फंड का दुरुपयोग कर मनी लॉन्ड्रिंग की गई।

ईडी ने की पीएमएलए के तहत कार्रवाई

यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है। ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं परियोजनाओं में भ्रष्टाचार से अर्जित धन को अवैध तरीके से वैध रूप में तो नहीं बदला गया। आगे कुछ और नेताओं या अधिकारियों से पूछताछ हो सकती है। मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *