दिल्ली की ये वारदात जान दहल जाएगा दिल, शख्स ने अपनी ही 2 मासूम बेटियों और पत्नी की कर दी हत्या

delhi police

Delhi Murder (नई दिल्ली): उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में शनिवार को 29 वर्षीय एक शख्स ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसके बारे में जानकर आपका दिल दहल जाएगा। घरेलू कलह के चक्कर में एक शख्स ने अपनी ही दो नाबालिग बेटियों और पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कमरे में पड़े मिले तीनों शव

करावल नगर पुलिस स्टेशन को यह सूचना शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे मिली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची टीम ने कमरे में एक 28 वर्षीय महिला और उसकी लगभग सात और पांच साल की दो बेटियों को मृत अवस्था में पाया। तीनों के शरीर पर चोट के निशान थे।

आरोपी पति प्रदीप कश्यप गिरफ्तार

पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर महिला के पति प्रदीप कश्यप को आरोपी मानते हुए मुकुंद विहार इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान कश्यप ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

घरेलू कलह बना कारण?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे, जो घटना के पीछे की एक अहम वजह हो सकती है। हालांकि पुलिस अब इस बयान की सत्यता की जांच कर रही है और परिवार की पृष्ठभूमि को समझने के लिए पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है।

मकसद की जांच जारी

पुलिस ने कहा है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हत्या का असली कारण क्या था। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *