स्वतंत्रता दिवस पर आम जनता के लिए खोला जा सकता है दिल्ली विधानसभा का द्वार, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Independence Day(नई दिल्ली): इस साल 15 अगस्त को Independence Day के मौके पर दिल्ली की आम जनता के लिए एक खास तोहफा मिल सकता है। अधिकारियों के अनुसार दिल्ली विधानसभा परिसर को 14 और 15 अगस्त को आम जनता के लिए खोले जाने की संभावना है। यह कदम आज़ादी के 78वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उठाया जा रहा है, जिससे लोग इस ऐतिहासिक हेरिटेज साइट को नज़दीक से देख सकें और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को महसूस कर सकें।

आम जनता को होगी जाने की अनुमति

दिल्ली विधानसभा पुराने सचिवालय परिसर में स्थित है। यह आम दिनों में केवल विधायकों और सरकारी अधिकारियों के लिए आरक्षित रहती है, लेकिन इस बार 15 अगस्त के विशेष अवसर पर जनता के प्रवेश की अनुमति दिए जाने की योजना बनाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार दो दिनों के कार्यक्रम के दौरान लोगों को विधानसभा हाल का भ्रमण करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक प्रस्तुतियां और दिल्ली पुलिस बैंड द्वारा लाइव प्रदर्शन भी आयोजित किया जा सकता है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि आयोजन स्थल पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन आयोजन की रूपरेखा और प्रोटोकॉल्स पर मिलकर काम कर रहे हैं। ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता लंबे समय से इस Assembly building को एक heritage destination के रूप में विकसित करने की वकालत करते आए हैं।

वे मानते हैं कि आम लोगों को लोकतंत्र के इस प्रतीक स्थल तक पहुंचने का अवसर मिलना चाहिए, जिससे नागरिकों में जागरूकता और जुड़ाव बढ़े। अगर यह योजना साकार होती है, तो यह पहली बार होगा जब दिल्ली की आम जनता को इस ऐतिहासिक भवन का भ्रमण करने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *