अब नहीं बचेंगे… अहमदाबाद विमान हादसे से पहले पायलट का रोंगटे खड़े कर देने वाला आखिरी संदेश

Ahmedabad plane crash:

Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद में गुरुवार शाम को हुए विमान हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस दुर्घटना में 265 लोगों की जान चली गई, और कई अन्य घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि मलबे की तस्वीरें किसी बम विस्फोट की भयावहता को दर्शा रही थीं। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के भयावह हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया।

पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को भेजा गया 5 सेकंड का आखिरी संदेश अब सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा:
“मे डे, मे डे, मे डे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा है… पावर कम हो रही है… प्लेन उठ नहीं रहा है… अब नहीं बचेंगे…”

इस संदेश के तुरंत बाद ATC ने इमरजेंसी अलर्ट जारी किया, लेकिन तब तक विमान तेजी से नीचे गिर चुका था। कुछ ही सेकंड बाद एक जोरदार धमाका हुआ और विमान हॉस्टल इमारत से टकरा गया। हादसे की जगह पर आग की लपटें और धुआं आसमान तक उठता दिखा।

शुरुआती जांच में चौंकाने वाले संकेत

विमान के ब्लैक बॉक्स और सीसीटीवी फुटेज की शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि टेकऑफ के समय लैंडिंग गियर ऊपर नहीं किया गया था, जिससे हवा में अत्यधिक ड्रैग उत्पन्न हुई और विमान पर्याप्त ऊंचाई नहीं पकड़ पाया। इसके अलावा, फ्लैप्स जो टेकऑफ के दौरान विमान की लिफ्ट बढ़ाने में मदद करते हैं उनकी पोजिशन भी असामान्य पाई गई है। यह संकेत करता है कि या तो तकनीकी गड़बड़ी थी या फिर क्रू से कोई मानवीय चूक हुई।

तकनीकी खराबी या पायलट की गलती?

सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है – यह हादसा महज एक तकनीकी खराबी का नतीजा था या फिर विमानन स्टाफ की लापरवाही? DGCA और विमान निर्माता कंपनी दोनों इस बात की गहन जांच कर रहे हैं।

पायलट सुमित सभरवाल को एक अनुभवी पायलट माना जाता था, जिनके नाम 5,200 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव था। इससे यह सवाल और भी उलझता है कि क्या सिस्टम ने ही पायलट को धोखा दे दिया, या कहीं न कहीं इंसानी भूल भी शामिल थी?

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे में जान गंवाने वाले 265 लोगों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कई ऐसे परिवार थे जो एक साथ यात्रा कर रहे थे, और अब कोई नहीं बचा। सरकार ने मृतकों के परिवारों को मुआवजे की घोषणा की है, लेकिन यह दर्द किसी राहत से कम नहीं हो रहा।एक चश्मदीद ने बताया एक पल में सब कुछ खत्म हो गया… ऐसा लगा जैसे धरती फट गई हो।

सवाल जो जवाब मांग रहे हैं

यह हादसा भारत की एविएशन सुरक्षा व्यवस्था पर एक कड़ा प्रश्नचिन्ह है। क्या यह घटना रोकी जा सकती थी? क्या पायलट को वक्त रहते पर्याप्त तकनीकी जानकारी मिल पाई? और अगर नहीं, तो क्यों नहीं 265 जानें गंवाने के बाद अब यह हादसा सिर्फ एक जांच का विषय नहीं, बल्कि एक चेतावनी है कि तकनीकी व्यवस्था, प्रशिक्षण और मानवीय सतर्कता में अब कोई भी चूक बहुत भारी पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *