UP: ‘व्यवस्था बदलेगी तो जेल में होंगे सीओ अनुज चौधरी’, अखिलेश यादव के चाचा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया  

SP Leader Ramgopal Yadav: संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए दंगे के बाद सीओ अनुज चौधरी सुर्खियों में बने हुए हैं। अब होली को लेकर हुई शांति वार्ता में जुमे की नमाज को लेकर दिए बयान के बाद चर्चा में बने हुए हैं। 6 मार्च को उन्होंने कहा था कि ‘यदि किसी को लगता है कि होली के रंग से उसका धर्म भ्रष्ट होता है तो वह उस दिन घर से ना निकले’ को लेकर घमासान मचा हुआ है। अब इस बयान के बाद सियासत भी तेज हो गई है।

इस बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रया दी है। उन्होंने अनुज चौधरी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जब कभी भी व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग जेल में होंगे। बता दें कि, सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव शुक्रवार को फिरोजाबाद किसी कार्यक्रम में पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सीओ अनुज चौधरी ने ही संभल में दंगा कराया था। संभल में कह रहे थे गोली चला-गोली चलाओ…जब कभी भी व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग तो जेल में होंगे। ऐसे अधिकारी जनता की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वह निष्पक्ष होकर अपनी ड्यूटी को नहीं निभा रहे हैं। समाज के सदभाव और शांति के लिए ऐसे अधिकारी खतरा है।  

बता दें कि, होली के त्योहार को लेकर संभल कोतवाली में दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों को बुलाया गया था। इस दौरान त्योहार को लेकर दोनों पक्षों से शांति और आपस में प्यार बनाए रखने की अपील की गई थी। मीडिया से बातचीत के दौरान सीओ चौधरी ने कहा था कि जुमा साल में 52 बार आता है और होली साल में एक बार आती है।

Read Also: http://Jammu Kashmir Budget: घाटी में पर्यटन और खेती को मिला बड़ा बजट, सीएम अब्दुल्ला ने PM Modi को दिया धन्यवाद

सीओ अनुज चौधरी ने दिया था बयान  

मुस्लिम समुदाय में अगर किसी को लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा…तो वो उस दिन घर से बाहर ना निकले। अगर निकले तो उसका इतना बड़ा दिल होना चाहिए कि भाई सब एक जैसे हैं। रंग तो रंग है। जिस तरह पूरे साल इंतजार करता है मुस्लिम पक्ष ईद का, इसी तरह से होली का भी इंतजार भी हिंदू पक्ष करता है। होली रंग डाल के, मिठाई खिला के, बुरा ना मानो होली है कहकर मनाई जाती है।  

Read Also: http://Ind vs NZ ICC Final: रविन्द्र जडेजा को बस 3 विकेट की दरकरार, मैक्ग्रा, ब्रेट ली और एंडरसन जैसे दिग्गज छूट जाएंगे पीछे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *